Thursday, 25 June 2015

अगर मेरी किस्मत अच्छी होगी...

तुम्हारे लिए ना मन्दिर, ना मस्जिद जाऊँगा
ना प्रार्थना करूंगा, ना दुआ माँगूंगा
ऐसा होगा, अगर मेरी किस्मत अच्छी होगी

तुम्हारे लिए ना रोया हूँ, ना तुम्हें रुलाऊँगा
क्योंकि तुमको अभी, ना खोया हूँ, ना खोऊंगा
ऐसा होगा, अगर मेरी किस्मत अच्छी होगी

मैं खुश हूँ, तुम्हें भी खुश रखना चाहूँगा
क्योंकि तुम्हें खुश देख, मैं भी खुश रह पाऊँगा 
ऐसा होगा, अगर मेरी किस्मत अच्छी होगी

तुम्हारे ख्यालों में जी रहा हूँ, और जिन्दा रहना चाहूँगा
ऐसा तो तभी होगा, जब मैं तुम्हारा साथ पाऊँगा
ऐसा होगा, अगर मेरी किस्मत अच्छी होगी

*राकेश वर्मा*

No comments:

Post a Comment

Happy to hear from you